फ़िल्म: दो दिल / Do Dil (1965)
गायक/गायिका: मोहम्मद रफ़ी, आरती मुखर्जी
संगीतकार: हेमंत कुमार
गीतकार: कैफ़ी आज़मी
अदाकार: विश्वजीत, राजश्री
सारा मोरा कजरा छुड़ाया तूने
गरवा से कैसे लगाया तूने
ओ रसिया मन-बसिया
तीखा-तीखा कजरा लगाया तूने
काहे को जादू जगाया तूने
ओ सजनी सुख-रजनी
ओ रसिया मन-बसिया
तूने प्यास बुझा के नई आस जगा के
मोरा अंग-अंग तड़पाया
कहे सारा ज़माना मोहे तेरा दीवाना
तेरा रूप सहा नहीं जाए
सारा मोरा कजरा…
हुई प्रीत पुरानी हुई तेरी दीवानी
हुए नयन रसीले हुए होंठ गुलाबी
अदा भी शराबी
सारा मोरा कजरा…
Advertisements